भोपाल। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने आज महिला कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों से दो टूक कहा है कि सिर्फ फोटो खींचवाने तक समिति न रहें, प्रदर्शन यदि महिला कांग्रेस का है तो उसमें महिलाएं ही दिखना चाहिए। कार्यकर्ताओं के अलावा समाज की अन्य महिलाओं को भी प्रदर्शनों से जोड़ा जाए। ऐसा करने वाली महिला पदाधिकारियों को भोपाल में होने वाले महिला कांग्रेस के हर कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भोपाल, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि महंगाई और महिला उत्पीड़न के बड़ रहे मामलों पर हर जिले में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया जाएगा। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर भी साफ कर दिया कि भले ही दस महिलाएं धरना दें, लेकिन इसमें महिलाएं ही होना चाहिए। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ समाज की महिलाओं को भी इस तरह के धरने में लाने का प्रयास किया जाए। महिला कांग्रेस के लिए जो अच्छा काम करेगी उन पदाधिकारियों को भोपाल में सम्मानित भी किया जाएगा।
भोपाल में भी देंगी धरना
बैठक के बाद महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मिंटो हाल परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना देगी। इसके बाद जिलों में भी महिला कांग्रेस को इसी तरह से धरने करने होंगे।















