नई दिल्ली
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात खराब हैं। इस बीच, यहां से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाना का क्रम जारी है। ताजा खबर यह है कि भारतीय और अफगानी सिखों-हिंदुओं को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा। खास बात यह है कि विमान में अफगानी सिख अपने साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब भी लेकर आए। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को रिसीव किया और सिर पर रखकर एयरपोर्ट से बाहर आए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इन प्रतियों को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रखा जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट से कीर्तन करते हुए गुरुद्वारे का सफर तय किया जाएगा। बता दें, भारत सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ ही वहां के सिखों और हिंदुओं को भी अपने यहां शरण देने का फैसल किया है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को रिसीव किया और सिर पर रखकर एयरपोर्ट से बाहर आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारत माता की जय, वंदे मातरम का नागे गूंजे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी दिया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे भाइयों को अफगानिस्तान से लाने के लिए इन बचाव कार्यों को अंजाम देना संभव बनाया। बाकी लोगों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं।
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात खराब हैं। इस बीच, यहां से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाना का क्रम जारी है। ताजा खबर यह है कि भारतीय और अफगानी सिखों-हिंदुओं को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा। खास बात यह है कि विमान में अफगानी सिख अपने साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब भी लेकर आए। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को रिसीव किया और सिर पर रखकर एयरपोर्ट से बाहर आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारत माता की जय, वंदे मातरम का नागे गूंजे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी दिया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे भाइयों को अफगानिस्तान से लाने के लिए इन बचाव कार्यों को अंजाम देना संभव बनाया। बाकी लोगों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं।
अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इन प्रतियों को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रखा जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट से कीर्तन करते हुए गुरुद्वारे का सफर तय किया जाएगा। बता दें, भारत सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ ही वहां के सिखों और हिंदुओं को भी अपने यहां शरण देने का फैसल किया है।
काबुल एयरपोर्ट फिर करना पड़ा बंद
काबुल एयरपोर्ट से ताज खबर है कि यहां भारी भीड़ को देकते हुए अगले आदेश तक ऑपरेशन्स बंद कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में अफगान नागरिक जुटे हैं जो किसी भी कीमत पर मुल्क छोड़ना चाहते हैं। अमेरिकी सेना के लिए इन्हें काबू करना मुश्किल हो रहा है। यही कारण है कि ऑपरेशन्स कुछ समय के लिए रोके गए हैं। बता दें, तालिबान ने अमेरिका को काबुल एयरपोर्ट खाली करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है।














