भोपाल
मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर राहुल कोठारी को उनके जन्म दिवस पर बधाई देते हुए उनसे भी पौधारोपण करवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, विधायक निवाड़ी अनिल जैन उपस्थित थे। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित हरे रंग की फर्म जैसी झिलमिलाती पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर का पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।













