नई दिल्ली
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार आठवीं बार देश को संबोधित किया। सरकार ने 75वीं वर्षगांठ को सरकार ने अमृत महोत्सव का नाम दिया है। अपने आठवें संबोधन में पीएम मोदी ने सुभाषचंद्र बोस से लेकर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तक के सभी वीर शहीदों को नमन किया। पीएम मोदी पीएम मोदी और लाल बहादुर शास्त्री का भी जिक्र किया और कहा कि देश इन सभी महापुरुषों का कर्जदार है और हमेशा रहेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहने को उपलब्धि बताया। जानें, पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें:
-मैं भविष्य़दृष्टा नहीं हूं, मैं कर्म के फल पर विश्वास रखता हूं। मेरा विश्वास देश के युवाओं पर है। मेरा विश्वास देश की बहनों-बेटियों, देश के किसानों, देश के प्रोफेशनल्स पर है। ये Can Do Generation है, ये हर लक्ष्य हासिल कर सकती है। 21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती।
-अनुच्छेद 370 को बदलने का ऐतिहासिक फैसला हो, देश को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने वाली व्यवस्था- GST हो, हमारे फौजी साथियों के लिए वन रैंक वन पेंशन हो, या फिर रामजन्मभूमि केस का शांतिपूर्ण समाधान, ये सब हमने बीते कुछ वर्षों में सच होते देखा है। त्रिपुरा में दशकों बाद ब्रू रियांग समझौता होना हो, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो, या फिर जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार हुए BDC और DDC चुनाव, भारत अपनी संकल्पशक्ति लगातार सिद्ध कर रहा है।















