दुर्ग
संकल्प परियोजना के अंतर्गत काउंसलर के 2 रिक्त पदों की भर्ती के लिए चयन समिति द्वारा 1: 3 के अनुपात में मेरिट सूची जिले के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है एवं इसे कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है। साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 27 अगस्त 2021 को दोपहर 12 बजे, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छाया प्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।















