कोविड उपचार में वृहद निर्माण पर केवल सौ रुपए, टोकन मनी से चलेगी सरकारी योजनाएं

भोपाल
राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी खजाने की माली हालत को देखते हुए अपनी अनुपूरक बजट मांगों को काफी सीमित किया है।  अलग-अलग विभागों की 29 योजनाएं तो ऐसी है जिनके लिए इस बार अनुपूरक बजट में केवल सौ रुपए के टोकन मनी का प्रावधान किया गया है। इनमें कई योजनाएं केन्द्रीय सहयोग से संचालित की जानी है तो कुछ योजनाओं में टोकन मनी का प्रावधान इसलिए किया गया है कि अन्य मदों से इनमें राशि बाद में जरूरत के मुताबिक ट्रांसफर की जा सके।

इस बार बजट में जिन योजनाओं और जरुरतों के लिए मात्र सौ रुपए के टोकन मनी का प्रावधान किया गया है उनमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को मानदेय तथा भत्ते योजना तथा मंत्रियों के वेतन योजना के अंतर्गत चिकित्सा अग्रिम दिए जाने के लिए भी टोकन मनी का प्रावधान किया गया है। सीआईडी इकानामिक अफेंसेस के तहत यात्रा भत्ते और लोकायुक्त के अंतर्गत स्थायी संपत्तियों के अनुरक्षण के लिए भी सौ रुपए का बजट दिया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग, राज्य साइबर मुख्यालय, राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल के गठन,  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय,केन्द्रीय तथा जिला जेलों के अंतर्गत,राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी की स्थापना के अंतर्गत, पर्यवेक्षक कर्मचारी वृंद रेल पुलिस पश्चिम विभाग में यात्रा भत्ते के लिए नवीन मद में केवल सौ-सौ रुपए का बजट दिया गया है। प्रधान सेनानी कार्यालय तथा अधीनस्थ कार्यालयों के अंतर्गत प्रतिस्थापन मद में वाहनों के क्रय हेतु नवीन मद के रुप में सौ रुपए का टोकन बजट दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कोविड 19के उपचार और प्रबंधन के लिए वृहद निर्माण कार्य हेतु केवल सौ रुपए के प्रतीक बजट का प्रावधान किया गया है। अटल मिशन फॉर रिजुनेवेशन एंड अर्बन  ट्रांसफारमेंशन के अंतर्गत वृहद निर्माण हेतु भी  सौ रुपए का टोकन बजट दिया गया है।

केन्द्र प्रवर्तित राष्टÑीय उद्यान एवं अभ्यारण्यों में वन्य प्राणियों के रहवास विकास योजना हेतु तेरह सौ रुपए, केन्द्र प्रवर्तित प्रोजेक्ट एलीफेंट योजना के  लिए केवल चार सौ रुपए के प्रतीक अनुपूरक बजट का प्रावधान किया गया है। वन विभाग के अंतर्गत कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन संरक्षण समूह योजना के अंतर्गत  व्यावसायिक सेवाओं के लिए अदायगी मद में सौ रुपए का टोकन बजट दिया गया है।

भारत सरकार द्वारा पंूजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता अंतर्गत हनौता वृहद सिचाई परियोजना और सुथलिया वृहद सिचाई परियोजना के लिए सौ-सौ रुपए का टोकन बजट रखा गया है। केन्द्र सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य कराये जाने के लिए और भारत सरकार द्वारा विशेष पूंजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता से एनडीबी से वित्त पोषित सड़कों के निर्माण के लिए सौ-सौ रुपए का बजट रखा गया है। इसी तरह राष्टÑीय सैन्य दल योजना में कार्यालय व्यय में फर्नीचर खरीदी  पीएमएसवाय परियोजना में सुपरस्पेशलियाटी  अस्पताल की स्थापना के लिए मशीन और संयंत्र हेतु के लिए सौ रुपए का बजट दिया गया है।

शासकीय महाविद्यालयों के भवनों की मरम्मत हेतु अनुरक्षण मद में सौ रुपए का टोकन बजट दिया गया है।चिंकी बैराज बहुउदद्शीय सिचई परियोजना में सामान्य सेगमेंट के व्यय, डही उदवहन सिचाई योजना के कार्य, केन्द्र की विशेष पूंजीगत सहायता से डही उदवहन सिचाई योजना,  आईएसपी कालीसिंध उदवहन माइक्रो सिचाई योजा फेस दो, डही सिचाई योजना में नाबार्ड के सामान्य सेगमेंट के खर्चो, अनुसूचित जाति कल्याण में समेकित विकास सर्वेक्षण के लिए सर्वे, अन्वेषण, रुपांकनऔर परियोजना प्रतिवेदन पर सौ-सौ रुपए का बजट रहेगा।