बाढ़ के कारण तबादलों पर लगी रोक, 17 से 23 अगस्त तक तबादले की संभावना

भोपाल
प्रदेश के प्रमुख जिलों में आई बाढ़ के चलते तबादलों पर लगी रोक को इसी महीने हटाया जा सकता है। प्रदेश के सभी प्रमुख विभागों में तबादलों के लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन रोक लगने की वजह से ज्यादातर आदेश रोक लिए गए थे। राज्य सरकार 17 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद एक सप्ताह तक बेन खोलने की तैयारी में है।

हालांकि ज्यादातर मंत्रियों ने राज्य शासन से तबादलों की तारीख को बढ़ाकर अब 31 अगस्त तक करने पर जोर दिया है। राज्य शासन ने प्रदेश में दो साल बाद तबादलों पर बेन हटाया था। पहली बार ऑनलाइन पैटर्न वाली ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बाद से तबादलों के लिए 40 हजार से ज्यादा आवेदन विभागों के पहुंच चुके हैं। कुछ प्रमुख विभागों ने चुनिंदा तबादलों की सूची जारी कर दी है, लेकिन पिछली कैबिनेट में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोक लगा दी थी।

17 से 23 अगस्त तक संभावना

शासन अब 17 से 23 अगस्त तक सात दिन तबादलों पर लगी रोक को हटाने की तैयारी में है। विधानसभा सत्र खत्म हो जाएगा। इस बीच स्वतंत्रता दिवस मन जाएगा। कानून व्यवस्था की चिंता नहीं होगी। विभाग तबादलों की तैयारी पूरी कर चुके हैं। केवल अब थोकबंद आदेश होना बाकी है।