भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरूवार 5 अगस्त को मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना अंतर्गत नव निर्मित 1556 आवासगृहों का ई-लोकार्पण करेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उपेन्द्र जैन बताया कि 8 जिलों में 304 करोड़ रूपये की लागत से उक्त आवासगृह निर्मित किये गये है। लोकार्पण समारोह सायं 5 बजे मिंटो हॉल में आयोजित किया गया है।
















