कोविड टीकाकरण महा-अभियान में शाम 5.30 बजे तक 8 लाख 82 हजार का टीकाकरण

भोपाल

टीकाकरण महा-अभियान में आज 31 जुलाई को  शाम 5.30 बजे  तक 8 लाख 82 हजार 929 व्यक्तियों को कोविड 19  टीके लगाए गए।

संचालक एन.एच.एम., टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि 31 जुलाई शनिवार  को प्रदेश में 5 हजार  344 टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 9 बजे से  कोविड 19  टीकाकरण सत्रों का आयोजन  किया गया। टीकाकरण शाम 5.30 के बाद भी जारी था।