नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने वाले 12वीं क्लास के स्टूडेंट हितेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को घोषित हुए CBSE के 12वीं के नतीजों में ऑल इंडिया टॉप किया है. हितेश्वर शर्मा ने आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.
पंचकूला के छात्र रहे हैं हितेश्वर शर्मा
हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर 15 भवन विद्यालय के छात्र हितेश्वर शर्मा आगे चलकर आईएएस बनना चाहते हैं. उनके पिता आशुतोष राजन हरियाणा में एक्साइज कलेक्टर हैं. वहीं मां मीनाक्षी शर्मा हाउस वाइफ हैं. हितेश्वर शर्मा अपने पिता आशुतोष राजन को अपना रोल मॉडल मानते हैं.















