भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज हरदा दौरे के बीच में एक घायल को अस्पताल पहुँचाया। एक बार फिर उनकी कार्यशैली ने उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने नसरुल्लागंज से गोपालपुर के बीच में यात्रा के दौरान दुर्घटना में घायल युवक का हालचाल जाना। उसे अस्पताल पहुँचाया और अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वे अपने दौरे के लिए रवाना हुए।
पटेल ने बताया कि घायल युवक बोरखेड़ा के पास डूंगर जमुनिया का रहने वाला है। मंत्री पटेल इसके पहले भी भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के समुचित उपचार के प्रबंध कराते रहे हैं। उन्होंने हर समय पहले घायलों के उपचार के लिए समुचित प्रबंध करवाए हैं उसके बाद ही वह गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने इससे पहले बैतूल से हरदा भ्रमण, भोपाल में कमला पार्क के पास हुई दुर्घटना में पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाया था। कुछ माह पहले पटेल ने इंदौर से भोपाल आते समय देवास के समीप घायल तेंदुए के उपचार के लिए भी मध्य रात्रि में प्रबंध करवाए थे।














