रायपुर
अचानक ही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय व विधायक विकास उपाध्याय गुढ़ियारी पड़ाव पहुंचे, इस दौरान वहां के लोग समस्याएं लेकर पहुंचे और विधायक ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक विकास गुढ़ियारी पड़ाव पहुंचे और विधायक को देखकर आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंचे। विधायक को अपने बीच पाकर उनके चेहरे में खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान लोग विधायक के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और उपाध्याय ने उनकी समस्या को सुन तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसकी जानकारी जैसे उस क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकतार्ओं को हुआ वे तत्काल वहां पहुंचे और उनके साथ विधायक ने नाश्ता भी किया।















