रायपुर
निलंबित पुलिस अफसर जीपी सिंह कहां है खुद उनके ही विभाग को नही मालूम लेकिन जांच थमी नहीं है एसीबी ईओडब्ल्यू से लेकर छग पुलिस अपने अपने स्तर पर साक्ष्य जुटा रहे हैं। विडंबना देखें एक वक्त था जब जीपी के आदेश पर यही पुलिस दूसरों के घरों की तलाशी करती थी आज उसी के घर को पुलिस तलाश रही है। यह नजारा परिजनों को पीड़ा देना स्वाभाविक भी था,ऐसी ही तलाशी के दौरान जब जीपी के बेटे से पूछताछ की जा रही और चप्पे चप्पे को पुलिस खोज रही थी बूढ़ी मां रो पड़ी लेकिन कुछ बोली नहीं।
गत दिवस जीपी सिंह के बंगले की तलाशी के बाद पुलिस की टीम शंकर नगर स्थित आईजी आॅफिस पहुंची। वहां से पुलिस ने जीपी सिंह के आईजी रहने के दौरान के कुछ दस्तावेज एकत्र किए हैं। इन दस्तावेजों पर मिली हैंडराइटिंग और जीपी सिंह के घर मिली डायरी व पन्नों का मिलान किया जाएगा। इसके जरिए साजिश के मिले सबूतों को और पुख्ता करने की कोशिश होगी।















