बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को इंडस्ट्री में लगभग दो दशक का समय हो चुका है। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा लोग कटरीना के स्टाइल को पसंद करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कटरीना इंडस्ट्री की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका स्टाइल गेम हमेशा प्वांइट पर रहता है। कोई भी फंक्शन हो, कटरीना अपने फैशन सेंस से हर किसी को घायल कर देती हैं। वेस्टर्न क्लोद्स हो या इंडियन, कटरीना हर लुक में कहर ढाती हैं। उन्हें एक स्टाइल आइकन माना जाता है क्योंकि वो जो कुछ भी पहनती हैं उसे स्टाइल से कैरी करती हैं। कटरीना कैफ जब भी तैयार होकर किसी फंक्शन के लिए निकलती हैं तो हर कोई पलट-पलटकर देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। कटरीना का चार्म ही कुछ ऐसा है। कोरोना काल से पहले अमिताभ बच्चन ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनकर निकले थे। लेकिन जब कटरीना कैफ पार्टी में पहुंचीं तो हर किसी की नजरें उनपर ठहर गईं। उन्होंने सिंदूरी लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा, कटरीना कैफ हमेशा अपने स्ट्रीट स्टाइल को भी बखूबी फ्लॉन्ट करती हैं। डेनिम और सिंपल टॉप में भी वह बेहद हॉट लगती हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर हर तरह के आउटफिट अच्छे लगते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा, वह सिद्धांत चतुवेर्दी और ईशान खट्टर के साथ ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी।
RECENT NEWS
आईआरसीटीसी, क्यूसीआई से किया समझौता ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भोजन की गुणवत्ता जांचेगा
रायपुर 16 अक्टूबर। irctc cuci se kiya samjhauta : रेल यात्रियों को ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के...
नवरात्र में भक्तिमय हुई राजधानी, देवी मंदिरों और दुर्गा झांकियों में उमड़ रहे श्रद्धालु
रायपुर 16 अक्टूबर । navratra bhaktimay hui rajdhani : देशभर में शारदीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
SECL इंटर-एरिया हॉकी टूर्नामेंट में 16 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी
बिलासपुर;16 अक्टूबर । SECL inter eriya hockey : एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में बिलासपुर के बहतराई स्थित स्व. बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में...
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक...
रायपुर: 14 अक्टूबर: Shivrinarayan ko Vikas ki Big Saugat: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय...
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय...
रायपुर, 14 अक्टूबर: Mukhyamantri ne ki Uchstariy Samiksha: स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम नागरिकों के जीवन और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय...














