अजय देवगन जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘रुद’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज की कास्ट को लेकर धीरे-धीरे खबरें सामने आ रही हैं। अब खबर सामने आई है कि इस सीरीज के साथ बॉलीवुड से लगभग गायब हो चुकीं ईशा देओल वापसी करने जा रही हैं। इस सीरीज में ईशा का रोल काफी अहम होगा। माना जा रहा है कि सीरीज में ईशा अजय की पत्नी या गर्लफ्रेंड का रोल करते नजर आएंगी। ये वेब सीरीज ना केवल अजय बल्कि ईशा की भी डेब्यू वेब सीरीज होगी। इसकी जानकारी देते हुए ईशा ने एक ट्वीट किया। ईशा ने लिखा, रुद्र मेरी डेब्यू वेब सीरीज है। वो भी शानदार एक्टर अजय देवगन के अपॉजिट जो कि कई फिल्मों में मेरे को-स्टार रह चुके हैं। इन दोनों के अलावा इस सीरीज में राशि खन्ना और हेमंत खेर भी नजर आएंगे। सीरीज की शूटिंग इसी महीने के आखिर में शुरू होगी। इस सीरीज का प्रोडक्शन अप्लाउज एंटरटेनमेंट कर रहा है। ‘रुद्र’ हॉलीवुड एक्टर इद्रिस एल्बा की हिट टीवी सीरीज ‘लूथर’ का हिंदी रीमेक है।
RECENT NEWS
ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री साय ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को...
रायपुर: CM Sai given Best Wishesh to Students: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे...
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा, आज दोनो देशो के बीच हुए 21...
21 BIG Deals Between India and France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा (17-19 फरवरी ) के दौरान भारत और फ्रांस के...
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज, पहले दिन वैश्विक नेताओं की बड़ी भागीदारी
नई दिल्ली: India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में सोमवार से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। इस वैश्विक सम्मेलन...
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता...
रायपुर || 17 फरवरी 2026: Surguja Tribal Development Authority meet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित...
पीएम मोदी बोले—रणनीतिक सहयोग से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध
नई दिल्ली: Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi & Emmanuel Macron: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कर्नाटक के...
















