रायपुर। नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में सुबह 10.30 बजे से रामधुन बजने लगेगा। इसकी शुरूआत महापौर एजाज ढेबर करेंगे और इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त प्रभात मलिक, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, सभी एमआईसी सदस्यगण, निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में सेवारत समस्त निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।
नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में कल सुबह 10.30 बजे रामधुन बजाने लगेगा और यह लगातार 30 मिनट तक बजता रहेगा। इसके साथ ही अब रोजाना नगर निगम के कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवाकर सर्वप्रथम रामधुन सुनेंगे और अपने दैनिक प्रशासनिक कार्य दायित्व निर्वहन करेंगे।