कोरोना संक्रमण का कोई भय नहीं, कल होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

भोपाल
गीतांजलि कॉलेज की छात्राओं को कोरोना संक्रमण का कोई भय नहीं हैं। इसलिए कॉलेज प्राचार्य अल्का डेविड ने एमकॉम में प्रवेशरत सभी छात्राओं को सूचितकर ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होने के निर्देश दिये हैं।
 
कोरोना संक्रमण को देख छात्राओं के पालक उन्हें कॉलेज भेजने को तैयार नहीं हैं। व्हाट्सअप पर भेजे गए मैसेज में कहा गया है क सभी छात्राओं को महाविद्यालय में आना है। इसके लिए आपको आधार कार्ड एवं यदि आपको वैक्सीन लगी है, तो उसका सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है। एवं यूनिफॉर्म में महाविद्यालय में उपस्थित होना है। कार्यक्रम कि दिनांक 5 /7/ 2021 दिन सोमवार समय 12:30 से 1:30 है। स्थान कॉन्फ्रेंस हॉल में एकत्रित होना है। जबकि उच्च शिक्षामंत्र डॉ. मोहन यादव ने किसी भी प्रकार के ओरिएंटेशन प्रोग्राम पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी प्राचार्य डेविड ने एमकाम की सभी छात्राओं को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इससे छात्राओं में भयाभय की स्थिति बनी हुई है। प्राचार्य डेविड का निर्देश होने के कारण छात्राओं का कॉलेज में पहुंचना मजबूरी हो गया है।