MASK LANGAR : सिक्ख काउंसिल ने शास्त्री बाजार में लगाया मास्क का लंगर

रायपुर
MASK LANGAR : श्री गुरुअर्जन देव जी के शहीदी दिवस से आरम्भ अलग अलग जगह सिक्ख काउंसिल लगा रही मास्क का लंगर सिक्ख धर्म मे लंगर की परम्परा आरम्भ से ही चली आ रही लंगर प्रथा छोटे बड़े का भेदभाव मिटाने सहित भूखों को भोजन देने में भी सहायक होती है कोरोना वैश्विक महामारी के समय ऑक्सीजन का लंगर लगाकर जरूरत मन्दो की मदद की गई अब चुकी बाजार अनलॉक हो चुके है ऐसे में कोरोना फिर से न बढ़े इसके लिए छ्त्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल अलग अलग जगह मास्क का लंगर लगा रही है |WhatsApp Image 2021 07 03 at 6.45.16 PM

छ्त्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की अपने तरह का यह अनोखा लंगर लगाकर आम लोगो मे जनजागरण करने का काम सँस्था कर रही है सिक्ख धर्म के पांचवे गुरु गुरुर्जन देव जी के शहीदी दिवस से आरम्भ यह प्रयास निरन्तर जारी है सिक्ख धर्म मे बांधी जाने वाली पवित्र पगडी जो आन बान और शान का प्रतीक है का उपयोग करते हुए उन पगड़ियों से मास्क बनाया जा रहा है पगड़ियों से मास्क सिलकर देने वाले सेवाभावी अपने घर से मास्क सिलकर दे रहे है जिनका निशुल्क वितरण काउंसिल द्वारा किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान ही पगड़ियों के कलेक्शन का काम आरम्भ किया गया था जो अभी तक अनवरत जारी है सोशल मीडिया के माध्यम से सिक्खों से अपील की गई थी की यदि आपके पास एक्सट्रा पगड़िया है तो वह हमें दे दे उन एकत्र की गई पगड़ियों से मास्क तैयार किये जा रहे है सिक्ख काउंसिल द्वारा शास्त्री बाजार में मास्क का लंगर लगाए जाने के दौरान सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों को मास्क लगाने हेतु समझाईस दी गई रंग बिरंगे मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया छ्त्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की मास्क का लंगर यह अभियान निरन्तर चलेगा हमारा लक्ष्य आम लोगो मे मास्क के प्रति जागरूकता का भाव पैदा करना है कोरोना को हराना है तो मास्क बेहद जरूरी है इस भाव को लिए अभियान चलता रहेगा इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा नवनीत सिंह गगन सिंह रसमित खुराना जसपाल सिंह रंधावा मोनू सलूजा मनजीत सिंह सैनी पप्पू सलूजा सहित सिक्ख समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे |