मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत एवँ ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवँ ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवँ ग्रामीण विकास मंत्रीटी. एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सचिव आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी तथा पंचायत एवँ ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।