बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का अंदाज दुनिया से निराला है। वह हर काम को बहुत ही आइकॉनिक और डिफरेंट अंदाज में करने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली तापसी ने हाल ही में अपनी एक लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके लिए वह चर्चा में बनी हुई हैं। इस तस्वीर में तापसी पन्नू साड़ी-ब्लाउज के साथ स्पोर्ट शूज पहनी नजर आ रही हैं। रॉयल ब्लू कलर के ब्लाउज और गोल्डन-व्हाइट कलर की साड़ी के साथ तापसी पन्नू ने सन ग्लासेस लगाए हुए हैं और बालों का जूड़ा बना रखा है। उन्होंने स्पोर्ट शूज पहन रखे हैं और इस अनूठे अंदाज में वह जेब्रा क्रॉसिंग से रोड क्रॉस करती दिखाई पड़ रही हैं। तापसी पन्नू की ये फोटो देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। कुछ ही घंटों में फोटो को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ढेरों यूजर्स ने हर्ट, फायर और किस वाले इमोजी बनाकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की हैं जबकि तमाम यूजर्स को तापसी का ये अंदाज काफी हटकर लगा। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा- अरे वाह, भारतीय नारी आ गई। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- इनकी तो बात ही निराली है। किसी ने तापसी की तस्वीर पर कॉमेंट किया- हायब्रिड हो क्या? तो किसी ने लिखा- अरे ये क्या कर लिया आपने? इस तरह के ढेरों कॉमेंट तापसी पन्नू की तस्वीर पर आए हैं। बता दें कि तापसी पन्नू इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने काफी कम वक्त में अपनी जगह बनाई है। हिंदी सिनेमा में तापसी के करियर की शुरुआत फिल्म चश्मे बद्दूर से हुई थी। इससे पहले तक वह तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम करती रही थीं।
RECENT NEWS
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री...
रायपुर, 12 जुलाई 2026: CM Sai attended Shrimad Bhagwat Katha: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र
रायपुर, 12 जुलाई 2026: Deputy CM Sharma given share certificates to farmers: भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना से जुड़े 4 हजार 691 गन्ना उत्पादक...
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों...
रायपुर, 11 जुलाई 2026: Shala Pravesh Utsav: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित...
विशेष लेख : राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़ ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो...
रायपुर 11 जुलाई । rajasv sudharon : सुशासन के नए डिजिटल युग में राजस्व प्रशासन अब फाइलों और लंबित प्रकरणों के पारंपरिक चक्रव्यूह से...
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर 11 जुलाई 29th installment of Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन...















