एक्टर अक्षय कुमार ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए एक करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। ये स्कूल लाइन आॅफ कंट्रोल (एलओसी) करीब बांदीपोरा में बसे गांव तुलैल में है। अक्षय ने एलओसी की हिफाजत करने वाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों से भी मुलाकात की। वे गुरुवार दोपहर में गांव के करीब हेलिकॉप्टर से पहुंचे ग्रामीणों से बात भी की। बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने इस मौके पर सीमा की हिफाजत करते हुए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अक्षय कुमार ने भी जवानों को नमन किया। बीएसएफ के एक जवान ने कहा कि अक्षय ने हमारा मनोबल बढ़ाया। यहां उन्हें देखने के लिए बहुत सारे ग्रामीण भी आए थे। अक्षय ने ग्रामीणों के साथ डांस भी किया। अक्षय ने ग्रामीणों और जवानों की तारीफ की, जो सीमा के करीब बेहद मुश्किल हालात में अपना जीवन बिताते हैं। एलओसी पर अपनी इस ट्रिप के बाद अक्षय ने इंस्टाग्राम पर जवानों के साथ कई फोटोज भी शेयर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- सीमा की हिफाजत करने वाले बीएसएफ जवानों के साथ मैंने आज यादगार दिन गुजारा। यहां आना हमेशा ही अच्छा रहता है। उन जवानों के साथ वक्त बिताना जो रीयल हीरोज हैं। मेरा दिल उनके लिए सम्मान से भर गया है। अक्षय के अलावा बीएसएफ ने भी ट्विटर पर इस विजिट के फोटो शेयर किए और बताया कि अक्षय ने फॉरवर्ड लोकेशन पर जवानों के साथ वक्त बिताया।
RECENT NEWS
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 5,017 करोड़ रुपए की उज्जैन-जावरा राजमार्ग की आधारशिला रखेंगे
भोपाल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। madhya pradesh ke mukhyamantri : मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को 5,017...
पीयूष गोयल ने एमपी लीड फेलो को नवाचार अपनाने और विकसित भारत में योगदान...
नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। piyush goyal : वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एमपी लीड फेलो के साथ बातचीत करने...
मिजोरम: 4.21 करोड़ रुपए का अवैध सामान जब्त, 9 गिरफ्तार
आइजोल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। mijoram : मिजोरम पुलिस ने पिछले दो दिनों में समन्वित अभियानों की एक श्रृंखला में लगभग 4.21 करोड़ रुपए मूल्य...
कर्नाटक: सरकार मुजराई मंदिरों में दान पेटियों के पास लगाएगी सीसीटीवी, सीएम शिवकुमार का...
बेलगावी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। karnatak sarkar : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे प्रबंधन में कथित...
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के फनल जोन और जुहू सैन्य क्षेत्रों के पुनर्विकास...
मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। maharashtra mukhyamantri : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में लंबे समय से चली आ रही रियल...
















