पटना
बिहार में बुधवार से लॉकडाउन-4 प्रभावी हो गया है। अब पहले के मुकाबले दुकानें ज्यादा खुलेंगी। लॉकडाउन-3 के मुकाबले दुकानों के खुले रखने की समय सीमा भी बढ़ गई है। अब दोपहर 2 बजे तक दुकान खुली रहेंगी। इसके अलावा भी लॉकडाउन-4 में कुछ सहुलियतें दी गई हैं। हालांकि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा।
लॉकडाउन-4 में किए गए कई बदलाव
राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने 5 मई से बिहार में लॉकडाउन लगाया था। मंगलवार को लॉकडाउन-3 की मियाद खत्म हो गई। बुधवार से लॉकडाउन-4 प्रभावी होगा। पूर्व में लगाए गए कई प्रतिबंधों को लॉकडाउन-4 में हटा लिया गया है। अब सभी तरह की दुकानें एक दिन बीच कर खुलेंगी। जिला प्रशासन ने तय कर दिया है कि कौन सी दुकानें किस दिन खुलेंगी।