रिताशा राठौर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ऐसी अदाकाराओं में से एक हैं, जो हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती रहेंगी। दर्शकों के बीच अपने बेहतरीन सीरियल ‘बढ़ो बहू’ के लिए पहचानी जाने वाली अदाकारा रिताशा राठौर को अक्सर लोग उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल करते रहे हैं लेकिन इससे उनके आत्मविश्वास पर असर नहीं होता है। वो हर काम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करती हैं। अदाकारा रिताशा राठौर ने हाल में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वो न्यूड नजर आ रही हैं। यह फोटोशूट रिताशा राठौर ने लोगों को बॉडी पॉजिटिवी के प्रति जागरुक करने के लिए कराया है। रिताशा के इस मैगजीन कवर पर लिखा है कि आपको खूबसूरत दिखने के लिए परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है। आप जैसी हैं, वैसी ही खूबसूरत हैं। खूबसूरती का परफेक्ट बॉडी से कोई लेना देना नहीं है। रिताशा राठौर ने यह फोटोशूट लोगों को जागरुक करने के लिए कराया है लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग उनके बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि उन्हें ऐसी बॉडी के साथ बोल्ड फोटोशूट नहीं कराना चाहिए।
RECENT NEWS
उज्जैन के सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान: सीएम मोहन यादव
उज्जैन, 27 जून (आईएएनएस)। ujjain ke simhastha : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होने जा रहा...
पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाएं: ज्योतिरादित्य सिंधिया
गुना, 28 जून (आईएएनएस)। jyotiraditya scindia : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण और...
दिग्विजय सिंह ने की चंपत राय और अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किए जाने की...
उज्जैन, 27 जून (आईएएनएस)। digvijay singh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को राम मंदिर...
मध्य प्रदेश: जबलपुर में नर्मदा नदी में नहाते समय तीन किशोरों की डूबने से...
जबलपुर, 27 जून (आईएएनएस)। Madhya Pradesh Three teenagers : शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के दादा घाट पर नर्मदा नदी में नहाते...
रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम की पहली खेप यूएई पहुंची, अंतरराष्ट्रीय बाजार...
भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। rewa ke gi tag wale sundarja aam : मध्य प्रदेश के रीवा के सुंदरजा आम को दुनिया में न केवल...
















