भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया

16 अगस्त से आमजन के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, घूमने के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग

0
2
Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav Udghatan
Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav Udghatan

नई दिल्ली: 14 अगस्त, 2026: Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav Udghatan: भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया।

Table of Contents

अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक

Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav Udghatan: अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक लोगों के लिए खुलेगा। इस अवधि के दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा और इसमें शाम 5:00 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति होगी।

उद्यान रखरखाव के लिए प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा। आगंतुक नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित द्वार सं. 35 से उद्यान में प्रवेश और निकास कर सकेंगे।

Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav : अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा

अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुकों को visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अग्रिम रूप से अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करने होंगे। किसी दिन विशेष के लिए स्लॉट की बुकिंग उसके पिछले दिन सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर बुकिंग की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा के लिए उद्यान भ्रमण पथ पर पेयजल स्टॉल, प्रथमोपचार पोस्ट, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम स्थापित किए जाएंगे। आगंतुकों के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच, प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav Udghatan: इस बस पर ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर लगा होगा।

Read More : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में पांच जगहों पर बम से उड़ाने की धमकी