बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये कहानी शेयर मार्केट के हीरो बने हर्षत मेहता के जीवन पर बनी है। हर्षत मेहता एक ऐसा इंसान था जिसने 1992 में शेयर मार्केट को हिला दिया था। फिल्म ‘द बिग बुल’ भले हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित हो लेकिन इसको फिल्मी रूप में पेश किया गया है। ‘द बिग बुल’ की कहानी 2020से शुरू होती है। जहां मीरा राव यानि (इलियाना डिक्रूज) प्रसिद्ध पत्रकार हैंष वह हेमंत शाह पर लिखी अपनी किताब का अनावरण करती हैं। यहीं से हेमंत शाह यानि अभिषेक बच्चन की कहानी शुरू होती है जो अपने परिवार के साथ मुंबई के एक चॉल में रहता है, लेकिन उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह एक लड़की से वह प्यार करता है, लेकिन उसके पिता कई तरह की शर्त उसके सामने रख देते हैं। सपने और प्यार को पाने के वह शेयर मार्केट के ओर बढ़ जाता है।वह अपने भाई वीरेन शाह (सोहम शाह) के साथ मिलकर शेयर मार्केट में काम करता है। धीरे धीरे हेमंत शेयर मार्केटह्यबिग बुलह्णकहा जाने लगता है। वह मनी मार्केट यानि की निजी- सरकारी बैंकों से लेन- देन के खेल में शामिल हो जाता है। राजनेता के करीब हो जाता है। इसी बीच फायनेंशियल पत्रकार मीरा देव (इलियाना डिक्रूज) हेमंत शाह द्वारा बैंकों के साथ किये गए हेर- फेर का सनसनीखेज खुलासा करती है। यह घोटाला 5 हजार करोड़ तक का होता है। इसके बाद हेमंत को जेल तक जाना पड़ता है।फिल्म के अंत में क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़गी। फिल्म में मिडल क्लास फैमिली के एक लड़के के बड़े सपनों को खूबसूरती से पेश किया गया है। निर्देशक कूकी गुलाटी ने एक लंबी चौड़ी कहानी को ढाई घंटे में समेटने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में एक दम से दिखा दिया कि कैसे वह करोड़ पति बन जाता है लेकिन इस बीच में कौन आता है जिंदगी में पता भी नहीं चलता। फिल्म में कई बेहतरीन स्टार्स को लिया गया है। हेमंत शाह के किरदार में अभिषेक बच्चन ने पूरा न्याय किया है। अभिषेक की एक्टिंग देख दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर कर देंगे। वीरेन शाह के किरदार में सोहम शाह, हेमंत शाह के मां के किरदार में सुप्रिया पाठक को आप पसंद करेंगे। हमेंत की पत्नी बनीं निकिता दत्ता और इलियाना डिक्रूज आपको अपनी तरफ खींचने का काम करेंगी। इस फिल्म को बायोपिक नहीं कहा सकता है, बल्कि हर्षद मेहता की कहानी से प्रेरित है। यही कारण है कि फिल्म आपको कई जगह निराश करेगी। फिल्म को देखकर आपको 'द स्मैक 1992' सीरीज याद आएगी। सेकेंड आॅफ उतना मजेदार नहीं जितने की उम्मीद की जा सकती है
RECENT NEWS
मंत्रालयों ने ‘हेल्दी एजिंग’ पर जोर देते हुए योग दिवस मनाया
नई दिल्ली, 21 जून 2026 । Ministries celebrated Yoga Day: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने रविवार को सुंदर नर्सरी में अपने सार्वजनिक...
स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फिर दी...
नई दिल्ली, 21 जून 2026 । Trump again threatened Iran: एक तरफ स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच अगले चरण की समझौता बातचीत...
एनएमडीसी ने उत्साह के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
हैदराबाद, 21 जून। nmdc utsah : भारत की सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की एक नवरत्न उपक्रम, एनएमडीसी...
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से...
धमतरी, 21 जून । chhattisgarh sadak hadson : छत्तीसगढ़ के कोरबा और धमतरी जिलों में हुए अलग-अलग दर्दनाक सड़क एवं औद्योगिक हादसों में पांच...
त्रिकोणीय सीरीज: दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66...
दांबुला, 21 जून (आईएएनएस)। trikoniy series : भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के विरुद्ध 66 रन...














