क्रिकेट : T20 WC IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा कर भारत ने तीसरे बार जीता T20 वर्ल्डकप। साथ ही भारत पहली टाइटल डिफेंडिंग टीम बनी और घर पर T20 जितने वाली पहली टीम बनी । टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया । भारत ने न्यूजीलैंड से टाइटल डिफेंड करने उतरी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।
T20 WC IND vs NZ Final: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रन का लक्ष्य, संजू, अभिषेक, ईशान की शानदार पारी
टी20 विश्वकप फाइनल में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए और इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
भारतीय टीम एक समय 300 रन के करीब पहुंचती दिख रही थी। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 203 रन था, लेकिन 16वें ओवर में जेम्स नीशम ने मैच का रुख बदल दिया। इस ओवर में उन्होंने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को आउट करते हुए तीन बड़े झटके दिए। इस ओवर में सिर्फ एक रन बना, जिससे रन गति धीमी हो गई।
T20 WC IND vs NZ Final: इसके बाद 17वें ओवर में सात और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और टीम ने 11 रन जोड़े। हालांकि आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। भारत ने अंतिम ओवर में कुल 24 रन बटोरे।
इससे पहले भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 98 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उन्हें रचिन रवींद्र ने आउट किया।
T20 WC IND vs NZ: इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की। सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया, लेकिन वह शतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों के सहारे 54 रन की तेज पारी खेली।
अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। तिलक वर्मा छह गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
T20 WC IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।
भारत का 255/5 का स्कोर टी20 विश्वकप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी भारत के नाम था, जब टीम ने 2024 टी20 विश्वकप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 176 रन बनाए थे।
T20 WC IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की पारी लड़खड़ाई, भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन एलेन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। एलेन नौ रन ही बना सके। इसके बाद चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। रचिन सिर्फ एक रन बना पाए।
T20 WC IND vs NZ Final : पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर तीसरा विकेट भी झटक लिया। फिलिप्स पांच रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले तक न्यूजीलैंड ने 52 रन बनाए, लेकिन तीन विकेट गंवा दिए।
टिम साइफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन (3 रन) को बोल्ड कर चौथा विकेट गिरा दिया। इसके बाद नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने साइफर्ट को 52 रन पर आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया।
T20 WC IND vs NZ Final: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 88 रन रहा और टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 168 रन चाहिए थे। इस दौरान 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसे सूर्यकुमार यादव और अंपायर ने शांत कराया।
Read More : T20 WC IND vs NZ Final: भारत न्यूजीलैंड से टाइटल डिफेंड करने उतरेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, दोनों के बीच कांटे की टक्कर
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















