फूलो देवी नेताम को एक बार फिर कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया

0
2
INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections
INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections

रायपुर। INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections: बस्तर की बेटी, ऊर्जावान आदिवासी नेत्री, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (INC) ने नामित किया है। इस घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस नेतृत्व ने फूलो देवी नेताम के संगठनात्मक अनुभव, संसद में उनकी सक्रिय भूमिका और आदिवासी समाज के मुद्दों पर सशक्त आवाज को देखते हुए उन्हें पुनः राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।

INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections: पार्टी का मानना है कि उन्होंने उच्च सदन में जनहित से जुड़े प्रश्नों को मजबूती से उठाया है और आगे भी छत्तीसगढ़ तथा देश के वंचित वर्गों की आवाज बनकर निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections: दोनों प्रमुख दलों ने उतारी महिला प्रत्याशी

इस बार छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट को लेकर एक अहम राजनीतिक संदेश भी सामने आया है। कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में महिला नेतृत्व की भागीदारी और सशक्त प्रतिनिधित्व को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों दलों द्वारा महिला प्रत्याशी उतारना छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। यह चुनाव केवल संख्या बल का नहीं, बल्कि विचारधाराओं और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी आवाज का भी होगा।

भूपेश बघेल की शुभकामनाएँ

INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फूलो देवी नेताम को पुनः नामांकन पर बधाई देते हुए कहा कि वे संसद के उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की आवाज को पहले की तरह मजबूती से उठाती रहेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि फूलो देवी नेताम सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकार, महिला सशक्तिकरण और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को लगातार घेरती रहेंगी।

संसद में प्रभावशाली भूमिका

INC Nominated Phulo Devi Netam for Rajyasabha Elections: अपने पिछले कार्यकाल में फूलो देवी नेताम ने राज्यसभा में आदिवासी हित, महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बस्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया। उनकी स्पष्ट और बेबाक शैली ने उन्हें एक मुखर सांसद के रूप में स्थापित किया है।

Read More :  राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नबीन; छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार