नई दिल्ली
भारत इन दिनों को कोरोना वायरस के दूसरे लहर से बुरी तरह परेशान है। ऐसे में दुनिया के अलग अलग देश भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं अब हॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने भी भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। हॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं ने भारत के प्रति संवेदना जताते हुए इस विकराल परिस्थिति में एकजुटता का संदेश दिया है। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ह्यूज जैकमैन, रॉबर्ड पैटिंसन, लिलि कॉलिन्स, इवान मैग्रेगोर के अलावा कई और अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी शॉन मेंडास, रिचर्ड मैड्डन, मिंडी कलिंग ने भी भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। ह्यूज जैकमेन ने की प्रशंसकों से अपील फिल्म एक्समैन सीरिज के मशहूर अभिनेता ह्यूज जैकमेन ने अपने प्रशंसकों से इस विकराल परिस्थिति में भारत की मदद करने की अपील की है।
इस मशहूर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि भारत इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जूझ रहा है और ऐसे वक्त में भारत को मदद की जरूरत है। उन्होंने भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि 'भारत को हमारी मदद की जरूरत है। एक साथ मिलकर बम वायरस को फैलने से रोक सकते हैं। हमें भारत की मदद के लिए जितना संभव हो सके उतना डोनेट करना चाहिए, ताकि दुनिया के सबसे बड़े महामारी ऑउटब्रेक को रोका जा सके।'
रॉबर्ट पेटिंसन ने मांगी मदद हॉलीवुड के मशहूर स्टार रॉबर्ड पेटिंसन ने भी कोविड-19 संकट से निपटने में भारत की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा वारयस के खिलाफ हमें एक साथ आकर भारत की मदद करने की जरूरत है, ताकि इस जानलेवा वायरस को हराया जा सके। रॉबर्ड पेटिंसन के अलावा कोलिन्स और इवान मैग्रेगोर भी भारत के लिए फंट कलेक्ट कर रहे हैं। ये तीनों एक्टर गो कैम्पेन के जरिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं ताकि भारत की मदद की जा सके। रॉबर्ड पेटिंसन ने कहा कि 'गो कैम्पेन के बारे में सोचना एक अच्छा निवेश हो सकता है।