नई दिल्ली
राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन जी साथियान को टोक्यो की तैयारियों के लिए वह टेबल चाहिए जिसका प्रयोग ओलंपिक में होना है। साथियान कहते हैं कि एक जापानी कंपनी का डबल एडवांस टेबल ऑर्डर किया है लेकिन उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण यह अब तक नहीं आया। यह टेबल तैयारियों के लिए बहुत बड़ा अंतर साबित करनी वाली है। वह चेन्नई में कोच एस रामन के संरक्षण में तैयारियां कर रहे हैं।
साथियान तैयारियों के लिए विदेशी साथी भी चाहते थे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों उन्हें भारत बुलाना संभव नहीं हो पा रहा है। वह इस दौरान अनिर्बान घोष के साथ तैयारी कर रहे हैं।