रायपुर
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर, बंगाल में टीएमसी के गुंडों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में भाजपा रायपुर जिला द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया ।
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की लोकतंत्र के पर्व के बाद यह लोकतंत्र की हत्या है । उन्होंने कहा कि विजय से विनम्रता आती है परंतु ममता में नम्रता नहीं आई। चुनाव के दौरान लगभग 150 के आसपास कार्यकर्ताओं की हत्या हुई । अब चुनाव के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले जारी हैं। उन्होंने राज्यपाल व चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव में विजय और पराजय एक सिक्के के दो पहलू हैं । परंतु उसके बाद लोकतंत्र का माखौल उड़ाकर टीएमसी के लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमले कर रहे हैं। यह निंदनीय है। पश्चिम बंगाल ने देश के सामने का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिससे प्रजातंत्र की नीव हिल गई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दल से अनुरोध किया है कि इस प्रकार के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करने का साहस दिखाएं।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं पर नही बल्कि लोकतंत्र की आस्थाओ पर हमला है। उन्होंने मांग की है टी एम सी के गुंडों को सलाखों के पीछे डाला जाय। उन्होंने बंगाल में हमलों में मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस ने कहा ममता बनर्जी अपनी व्यक्तिगत हार की खीज वे भाजपा पर हमले करवा कर निकाल रही है।
भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा एकात्म परिसर में धरने पर दिलीप सिंह होरा, अकबर अली, अनुराग अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, गुंजन प्रजापति अजय सोनी, असगर अली, आलोक शर्मा, दिनेश सुंदरानी, तरुण सोनू यादव उपस्थित थे। रमेश सिंह ठाकुर तथा रायपुर जिले के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन कर ममता बनर्जी का विरोध जताया। शाम 5 बजे धरने के उपरांत हमले में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को 2 मिनट मोन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई एवं सभी पदाधिकारी अपने अपने घर पर धरना दिए |