बिहार में बड़ी सियासत नीतीश कुमार जद यू के अध्यक्ष निर्वाचित

बिहार
बिहार में बड़ी सियासत नीतीश कुमार जद यू के अध्यक्ष निर्वाचित

नयी दिल्ली, बिहार में बड़ी सियासत नीतीश कुमार जद यू के अध्यक्ष निर्वाचित। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद से ललन सिंह की छुट्टी कर दी है और खुद ही अध्यक्ष बन गए हैं। माना जा रहा है कि ललन सिंह से वे नाराज चल रहे थे। जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

जद(यू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज होने वाली है जिसमें कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों का अनुमोदन किए जाने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि पार्टी के भीतर अधिकांश प्रमुख नेताओं का मानना था कि कुमार को 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए। पार्टी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि कुमार के साथ हाल में हुई बातचीत में पार्टी के भीतर कई नेताओं ने सिंह की नेतृत्व शैली की आलोचना की थी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद से ललन सिंह की छुट्टी कर दी है और खुद ही अध्यक्ष बन गए हैं। माना जा रहा है कि ललन सिंह से वे नाराज चल रहे थे। ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद संभालते हुए नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक के संयोजक और पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने में असफल रहे थे. इसके अलावा ललन सिंह पिछले कुछ समय से लालू परिवार के काफी करीब आ गए थे।

जेडीयू के हर फैसलों में राजद की छाप दिख रही थी। इसलिए नीतीश कुमार, ललन सिंह से नाराज चल रहे थे. ललन सिंह का इस्तीफा हो गया और नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद संभाल लिया है लेकिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद ही इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की हुई चौथी बैठक के बाद से ही बिहार के सीएम ​नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी। वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से लेकर कांग्रेस और राजद नाराजगी की खबरों से इनकार कर रही थी। हालांकि, नीतीश कुमार को ही कहना पड़ा कि कोई नाराजगी नहीं है। इसके बाद दिल्ली में इंडिया की बैठक के कुछ ही दिनों बाद सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुला ली थी।