गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया ध्वजारोहण

रायपुर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशअध्यक्ष मोहन मरकाम ने कि 73वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव भवन, शंकर नगर रायपुर में बुधवार, 26 जनवरी, 2022 कोWhatsApp Image 2022 01 26 at 2.50.36 PM 1 प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे एवं संदेश पढ़ें।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रातः ठीक 9.30 बजे ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान एवं भारत माता का जयघोष किया गया एवं सभी पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्तागण को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,  विधायक सत्यनारायण शर्मा,गृहनिर्माण अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, राजिम विधायक अमितेष शुक्ला,महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयि नायक,प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा,अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग सुशील आनंद शुक्ला,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार,  प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, नितिन भंसाली, अजय गंगवानी, विकास विजय बजाज,समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे |