7 जुलाई से रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा सप्ताह में 4 दिन

रायपुर
रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं कोरबा के मध्य 08249/ 08250 रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी।

गाड़ी संख्या 08249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 7 जुलाई, से स्पेशल ट्रेन रायपुर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को एवं विपरीत दिशा में भी कोरबा से 08250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 8 जुलाई, 2021 से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार शनिवार एवं रविवार को दी जा रही है। यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 04 चेयरकार, 01 एसी चेयरकार एवं 06 सामान्य सहित कुल 13 कोच रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।