भोपाल। मोदी मंत्रिमंडल में सिंधिया को शामिल किए जाने पर कॉन्ग्रेस से आए बयानों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे कांग्रेस नेताओं को बरनॉल भेजेंगे, उससे ही उनकी ट्वीट की और जलन की बीमारी ठीक होगी। शिवराज के राज में मीडिया का दमन हो रहा है कांग्रेस के इस बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने मीडिया का दमन किया था वे आपातकाल की कोर टीम में शामिल रहे हैं। वहीं बाल कांग्रेस के गठन पर मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को है इसकी जरूरत है। ओवैसी और भागवत को एक बताने वाले दिग्विजय के ट्वीट पर जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि बटाला एनकाउंटर को फर्जी बताने वाले इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं। इसके पहले गृहमंत्री ने 6 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर एसीएस राजेश राजौरा भी मौजूद रहे।
















