38वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल दं समवाय जोब चौकी ने किया पौधारोपण

छुरिया
वनांचल क्षेत्र के ग्राम जोब में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेकर बड़े पैमाने पर अपने कैंप पर वृक्षारोपण किया साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों में पर्यावरण के महत्व को बताने व लोगों में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से जवानों ने गांव के स्कुल मैदान, पंचायत भवन ,तालाब किनारे, रोड किनारे ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थानो पर आम,नींबू,जामुन,नीम,अशोक ,करन कटहल,बरगद एवं अन्य छायादार,फलदार एवं औषधियुक्त पौधे बड़ी मात्रा में पौधारोपण किया।

इस समय 38 वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल दं समवाय जोब चौकी के सहायक सेनानी नरेन्द्र कुमार लेधा निरिक्षक सुभाष चंद, बिरेंद्र सिंह व ग्राम के जानकीशरन श्रीवास्तव(सरप़ंच ग्राम पंचायत जोब) हेमराम नेताम वह बल के अन्य पदाधिकारियों द्वारा ग्राम जोब के ग्रामवासियों से मिलकर वृक्षारोपण किया गया।