250 भारतीयों को लेकर दूसरा विमन रोमानिया से उड़ा, रूस ने यूक्रेन पर हमला और तेज करने का ऑर्डर दिया

Russia Ukraine Conflict: 250 भारतीयों को लेकर दूसरा विमन रोमानिया से उड़ चुका है। ये जानकारी विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने ट्वीट करके दी है। बताया जा रहा है कि रूस ने अपने सेना को यूक्रेन में हमला और तेज करने का ऑर्डर दिया है। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कहा कि उन्हें यूक्रेन में फंसे, पूर्वोत्तर राज्यों के बहुत से निवासियों से सहायता का अनुरोध प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार युद्धग्रस्त देश से प्रत्येक भारतीय को निकालने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही है। रिजिजू ने ट्विटर पर रोमानिया से मुंबई पहुंची पहली उड़ान का एक लघु वीडियो भी साझा किया जिसमें 219 भारतीय नागरिक वापस आए हैं। मंत्री ने कहा, “मुझे यूक्रेन में फंसे, पूर्वोत्तर राज्यों के कई छात्रों और माता पिता से अनुरोध प्राप्त हुए हैं।” रिजिजू ने कहा कि विदेश मंत्रालय की टीमें हर भारतीय को सुरक्षित निकालने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं।

संतोष की बात है कि आज हमारे 219 बच्चे भारत पहुंचे हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

जब से ये संकट शुरू हुआ, प्रधानमंत्री चिंता में थे कि कैसे हमारे बच्चे, हमारे नागरिक सुरक्षित भारत लौट सकें। रूट बनाए गए, आस-पास के देशों के साथ संपर्क किया गया, हेल्पलाइन एक्टिव की गई। संतोष की बात है कि आज हमारे 219 बच्चे भारत पहुंचे हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल l

भारत में पोलैंड के राजदूत ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने यूक्रेन के दूतावास पर रूसी हमले के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची

यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे। यूक्रेन में फंसे छात्रों का पहला विमान मुंबई पहुंच गया है। हंगरी से आया विमान मुंबई में लैंड हुआ। बता दें कि यूक्रेन से सिर्फ भारत ही अपने लोगों को वापस ला पाया।

रूस ने सेना को यूक्रेन पर हमला और तेज करने का ऑर्डर दिया

रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला और तेज करने का ऑर्डर दिया। कुछ देर पहले यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा धमाका सुनाई दिया है।