बॉलिवुड में कुछ कलाकारों की एंट्री तो धमाकेदार होती है लेकिन वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाते हैं। ऐसी ही एक अदाकारा मंदाकिनी हैं। मंदाकिनी ने राज कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से 1985 में धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी के करोड़ों फैन्स हो गए थे मगर उनका करियर बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला। खबर है कि मंदाकिनी एक बार फिर बॉलिवुड में वापसी करने वाली हैं। ‘राम तेरी गंगा मैली’ से जोरदार डेब्यू करने के बाद मंदाकिनी कुछ फिल्मों में नजर आईं मगर फिर अचानक ही बॉलिवुड से गायब हो गईं। मंदाकिनी ने अपने करियर में 48 फिल्मों में काम किया। बॉलिवुड में उनकी आखिरी फिल्म उनकी आखिरी फिल्म 2002 में रिलीज हुई बांग्ला फिल्म 'से अमार प्रेम' थी। मंदाकिनी ने हिंदी, बांग्ला के अलावा कुछ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। मंदाकिनी ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में कई बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म में उनका एक गाना सफेद साड़ी में झरने के नीचे फिल्माया गया था जिसमें वह ‘सेमी न्यूड’ थीं। आज भी उस सीन की चर्चा की जाती है। इसके अलावा मंदाकिनी ने इसी फिल्म में बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए सीन दिया था। उस दौर में मंदाकिनी के इन सीन्स से हंगामा मच गया था। मंदाकिनी का नाम एक समय अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा था। दरअसल मंदाकिनी की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई थीं जिसमें वह दाऊद इब्राहिम के साथ बैठी नजर आ रही थीं। कहा जाता है कि दाऊद भी मंदाकिनी के हुस्न का दीवाना था मगर यह संबंध चल नहीं पाया। मंदाकिनी ने साल 1990 में पूर्व बुद्धिस्ट मोंक डॉ. कगयुर टी रीनपोचे ठाकुर से शादी की है। खबरों की मानें तो बौद्ध डॉक्टर से शादी करने के बाद मंदाकिनी भी दलाई लामा की फॉलोअर बन चुकी हैं और तिब्बत में योग सिखाने के लिए क्लासेस चलाती हैं। यह भी बताया जाता है कि मंदाकिनी तिब्बती दवाइयां भी बेचती हैं। मंदाकिनी एक बार फिर बॉलिवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। मंदाकिनी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया है कि वह इस समय कुछ स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं। वह फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम करने को भी तैयार हैं मगर बड़ा रोल चाहती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंदाकिनी ऐक्टिंग में वापस नहीं आना चाहती थीं। यह उनके भाई भानु थे जिन्होंने उन्हें वापसी के लिए मनाया। भानु ने कहा, जब वह कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में गई तो मैंने देखा कि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि उन्हें ऐक्टिंग में वापसी करनी चाहिए। भानु ने यह भी बताया कि मंदाकिनी को टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ में लीड रोल आॅफर हुआ था। मगर तब मंदाकिनी ने इस आॅफर को ठुकरा दिया था और अपनी जगह अनीता राज को कास्ट किए जाने का सुझाव भी दिया था। मंदाकिनी की आज भी फैन फॉलोइंग है, यह बात तो तय है। लेकिन मंदाकिनी काफी समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इस पर मंदाकिनी के मैनेजर बाबूभाई ने बताया कि मंदाकिनी इस समय अपने कमबैक प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही हैं। जब एक बार वह इसे फाइनल कर लेंगी तो जल्द ही मीडिया के सामने आएंगी और अपने कमबैक की घोषणा करेंगी।
RECENT NEWS
ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री साय ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को...
रायपुर: CM Sai given Best Wishesh to Students: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे...
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा, आज दोनो देशो के बीच हुए 21...
21 BIG Deals Between India and France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा (17-19 फरवरी ) के दौरान भारत और फ्रांस के...
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज, पहले दिन वैश्विक नेताओं की बड़ी भागीदारी
नई दिल्ली: India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में सोमवार से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। इस वैश्विक सम्मेलन...
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता...
रायपुर || 17 फरवरी 2026: Surguja Tribal Development Authority meet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित...
पीएम मोदी बोले—रणनीतिक सहयोग से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध
नई दिल्ली: Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi & Emmanuel Macron: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कर्नाटक के...















