बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी 16 जुलाई को होने जा रही है। यह खबर खड़ राहुल ने शेयर की। वे हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग करके केपटाउन से लौटे हैं। राहुल ने बताया कि दोनों हमेशा से क्लोज्ड वेडिंग के पक्ष में रहे हैं। शादी वैदिक रीति से होगी और समारोह में गुरबानी शबद भी गाएंगे। यह कपल 2018 में करीब आया था। हालांकि राहुल जब बिग बॉस के घर के अंदर रहे तब उन्हें दिशा के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने उन्हें नेशनल टेलीविजन पर मैरिज प्रपोजल दिया था, तब से दोनों साथ ही हैं। कुछ दिन पहले दोनों का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। जिसमे कपल की शादी की थीम राखी गई थी। राहुल ने कहा था- मैं पर्सनली बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड लड़का हूं। मेरे लिए मेरा परिवार बहुत मायने रखता है और मैं चाहता हूं कि उनके साथ ही जिंदगी भर रहूं। कुछ लोग करियर माइंडेड होते हैं लेकिन मैं पूरी तरह से फैमिली मैन हूं। मैं हमेशा से एक घरेलू पार्टनर चाहता था जो दिशा हैं। दिशा की सबसे अच्छी बात ये है कि उसे भी परिवार पसंद है। वो कोई प्रोजेक्ट के लिए भी तभी हामी भरती है जब उसे सम्मानित महसूस होता है। साथ ही उसकी सबसे अच्छी बात ये है कि वो कोई बात ज्यादा खींचती नहीं है। वो बहुत ही ईजी गोइंग लड़की है जिसके साथ आप बहुत कम्फर्टेबल महसूस करते हो। हम दोनों का स्वभाव एक जैसा है इसलिए हम एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।
RECENT NEWS
एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
रायपुर; 11 मार्च । LPG supply : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलर्स की बैठक ली।...
श्री श्री विश्वविद्यालय में ‘साहित्य संवाद’, सैन्य अनुभवों से छात्रों को मिली प्रेरणा
रायपुर, 10 मार्च । Sahitya Samvad : कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय द्वारा प्रेरणा के पर्व ‘साहित्य संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
युद्ध की आंच में झुलसती वैश्विक अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई का खतरा
संपादकीय; 10 मार्च । Global economy : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब केवल दो देशों का सैन्य टकराव नहीं रह गया...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य...
रायपुर, 9 मार्च 2026:New Rajyasabha Member met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि...
रायपुर ,09 मार्च 2026: Minister Aabe from Japan met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में...














