14 Century : बाबर आजम ने जड़ा वनडे करियर का 14वां शतक , इमरान खान के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

नई दिल्ली,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार वापसी करते हुए शतकीय पारी खेली। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में बाबर के बल्ले से रन नहीं निकले थे, लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने अपनी सारी कसर पूरी कर ली। बाबर आजम ने 104 गेंदों पर अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया और ये उनके वनडे करियर का 14वां शतक है। वहीं वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ ये उनका दूसरा शतक है।

बाबर ने इमरान खान के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

बाबार आजम पाकिस्तान की तरफ से इंग्लैंड में बतौर वनडे कप्तान शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। बाबर आजम ने 1983 यानी 27 साल के बाद ये कमाल किया। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से वनडे कप्तान के तौर पर इमरान खान ने 1983 में इंग्लैंड की धरती पर शतक लगाया था। अब बाबर आजम ने उनकी बराबरी कर ली।