रायपुर,
विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में आज गोल चौक रेस्टोरेंट में हरसंभव फाउंडेशन की चर्चा परिचर्चा रखी गई जिसमें विषय था l पितृपक्ष और हमारे पूर्वज एवं विश्व हिंदी भाषा दिवस । इस पर काफी संख्या में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने -अपने विचार व्यक्त किए । विश्व हिंदी दिवस पर कल्पना शुक्ला को उनके व्यक्तित्व के लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । वही हमारे पूर्वज श्राद्ध पक्ष विषय पर ‘आरती पंजवानीी’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । दोनों विजेताओं को हर संभव फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी एवं कोपल वाणी मुक् बधिर विद्यालय की निर्देशक ‘पदमा शर्माा’ के द्वारा सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ प्रीति उपाध्याय पूनम शुक्ला दीपाली दुबे ममता गुप्ता स्नेहा पांडे प्रीति मिश्रा बिंदु छोकरा रागिनी गोगिया कल्पना चाकी रश्मि साहिबी श्रद्धा अग्रवाल विकास तिवारी बलजीत कौर आदि सभी उपस्थित रहे l
अंत में संस्था के दीपाली दुबे ने सभी को आभार व्यक्त किया गया , इस तरह के कार्यक्रम होने से जागरूकता के साथ कई प्रकार की जानकारी मिलती है।
















