सक्ती / मनोज यादव
पोरथा धान उपार्जन केंद्र प्रभारी बंसीलाल राठौर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार साहू को धान खरीदी के कार्यों में अनियमितता पाए जाने के कारण दोनों को सेवा नियम अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है निलंबन की अवधि में मुख्यालय जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्या. बिलासपुर शाखा शक्ति होगा इस अवधि में दोनों को जीवन निर्वहन भक्ता की पात्रता सेवा नियम 2018 के अनुसार होगी वही खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देशित किया गया है कि 7 दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में सेवा से पृथक करने हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जाएगा बता दे
पोरथा खरीदी केंद्र के खरीदी प्रभारी बंसीलाल राठौर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार साहू द्वारा धान खरीदी में लगातार अनियमितता की जा रही थी उक्त संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति के प्रतिवेदन के अनुसार खराब व अमानक धान की खरीदी, ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं करना, बिना सिलाई व स्टैकिंग के खुले में धान रखना आदि अनियमितता पाई गई वही खाद्य निरीक्षक द्वारा भी इसी परिपेक्ष में अवगत कराया गया कि शासन द्वारा निर्धारित वजन से अधिक वजन लेकर कृषकों को परेशान किया जा रहा है जो धान खरीदी नियम निर्देश के कंडिका 9.1 का स्पष्ट उलंघन है इस कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।
आखिर डोड़की खरीदी केंद्र के प्रभारी के ऊपर कब होगा कार्यवाही
उपार्जन केंद्र पोरथा में अनियमितता के बाद कार्यवाही देखने को मिली है, वही डोड़की खरीदी केंद्र के प्रभारी के उपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि जो अनियमितता पोरथा में बताया जा रहा है वह डोड़की खरीदी केंद्र में भी देखा गया था। वही आए दिन समाचार पत्रों के माध्यम से वहां की अनियमितता की जानकारी लोगों को हो रही है उसके बाद भी डोड़की खरीदी केंद्र प्रभारी के ऊपर कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है। बताया जा रहा है जिले के एक अफसर का रिश्तेदार होने का उन्हें बार-बार फायदा मिल रहा है अब देखना यह है कि शासन प्रशासन रिश्तेदारी को दरकिनार कर अपना कर्तव्य कब निभा पाएगी















