स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल पर जाना भर्ती मरीजों का हाल

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार 23 अगस्त को शिवपुरी और सतना जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

शिवपुरी जिला चिकित्सालय में स्थापित मेटरनिटी एचडीयू वार्ड में भर्ती मती प्रिया राजावत ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को बताया कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 19 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती हुई। भर्ती होने के तुरन्त बाद जाँचे हुई और ऑपरेशन से डिलेवरी हुई। अस्पताल में अच्छी तरह से इलाज और देखरेख की जा रही है। अस्पताल में भर्ती ने बताया कि 108 वाहन द्वारा वो जिला चिकित्सालय शिवपुरी में प्रसव के लिये आई। उन्हें अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएँ नि:शुल्क दी जा रही हैं। किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। मेडिकल एचडीयू वार्ड में भर्ती  हक्के जाटव ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अस्पताल के इलाज से ठीक है। काफी आराम है। अस्पताल में भोजन एवं दवाइयाँ समय पर नि:शुल्क दी जा रही हैं। इसी वार्ड में भर्ती  रमेश रजक ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा समय पर राउण्ड लिया जाता है। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज आशिक खान ने बताया कि अस्पताल में सुबह नाश्ता, दूध, दोपहर में खाना समय पर दिया जाता है। प्रतिदिन चादर बदली जाती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सिविल सर्जन से ऑक्सीजन प्लांट स्थापना संबंधी जानकारी ली। शिवपुरी अस्पताल में नवीन पीआईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट के कार्य को अगले 10 दिन में पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये पहले से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। अस्पताल में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ दें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सतना जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से भी वीडियो कॉल के माध्यम से सीधा संवाद किया। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज  भाई लाल तिवारी ने बताया कि हाइपरटेंशन की बीमारी के इलाज के लिए तीन दिनों से भर्ती हैं। उनका इलाज बेहतर हो रहा है, ढंग से हो रहा है। सतना अस्पताल में ही भर्ती मती अनवरुनिशा ने बताया कि वो डायबिटीज मेलाइटिस के इलाज के लिए भर्ती हुई हैं। अनवरुनिश ने बताया कि अस्पताल में पूरी दवाइयाँ नि:शुल्क मिल रही हैं। अस्पताल में सभी जाँचें भी हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सतना जिले में एक-एक हजार एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गये हैं। ऑक्सीजन की वार्ड में सप्लाई को अगले 10 दिन में सुनिश्चित करें। उन्होंने सतना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को कहा कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उन्हें अवगत कराया जाये।