रायपुर
मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों की तर्ज पर राजधानी में वर्टिकल वाल गार्डन विकसित का प्लान बनाया गया है और इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाना हैं। इससे पहले कंपनी ने ट्रायल के तौर पर स्कॉय वॉक के दो पिलर में वर्टिकल गार्डन स्थापित किया है, लेकिन एक महीने के अंदर में देखरेख के अभाव में पौधें मुरझाने लग गए हैं। अब देखना यह है कि मुरझाए पौधों में नया पौधा कब तक लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर निगम द्वारा पूरे स्काई वाक के 67 पिलर में लगाने का प्लान तैयार किया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के पहले राज्य सरकार ने स्कॉय वॉक के पिलरों पर काफी पैसे खर्च कर पेंटिंग करवाकर चित्र बनवाया गया था और अब उन्हीं पिलर पर नगर निगम के द्वारा वर्टिकल गार्डन का निर्माण करने का फैसला किया हैं। इसके बाद बकायदा टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और इससे पहले ठेकेदार के द्वारा शहीद स्मारक और राज टाकीज के पास पिलर में वर्टिकल गार्डन विकसित है। जहां देखरेख के अभाव के कारण कई डब्बे के पौधे भी गायब हो गए हैं और अब पौधे मुरझाने भी लग गए हैं।
इस संबंध में नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि अभी नगर निगम द्वारा वर्टिकल गार्डन तैयार करने का प्लान किया जा रहा है। अभी टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई है। वहीं स्काई वाक के दो पिलक में वर्टिकल गार्डन को एक ठेकेदार द्वारा प्रयोग के तौर पर किया है। लेकिन जो पौधे मुरझाने लगे है उस संबंध में ठेकेदार से बातचीत की जाएगी और निगम के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। इसको लेकर भाजपा ने विरोध भी शुरू कर दिया है।