रायपुर
””सुनो रायपुर“” यातायात पुलिस की नेक पहल से हरसंभव* *फाउंडेशन ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु किया संकल्प एवं संकल्प पत्र भरवा कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया आग्रह ।
हरसंभव फाउंडेशन ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर डीडी नगर गोल चौक में सुनो रायपुर के तहत कार्यक्रम में यातायात पुलिस इंस्पेक्टर टीआई धीरज मरकाम वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर सुनीता चंद्रसोरिया जी हरसंभव फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी महासचिव नीलू वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास तिवारी, सह सचिव स्मितल राऊत पूनम शुक्ला रागिनी गोगिया ,उमेश सर ,आशिया ने स्थानीय लोगों को संकल्प पत्र भरवा कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए ।
छत्तीसगढ़ का जिम्मेदार नागरिक एवं प्रदेश में बढ़ रहे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है जैसे वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें चारपहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करेंगे बिना हेलमेट दो पहिया वाहन नहीं चलाएंगे तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने नहीं देंगे गलत लाइन में गाड़ी ले जाकर ट्राफिक अव्यवस्थित नहीं करेंगे रॉन्ग साइड गाड़ी नहीं चलाएंगे रेड लाइट जंप नहीं करेंगे ।














