इंदौर। विदेशों से लेकर दिल्ली तक में खाद्य तेलों के दाम में तेजी का वातावरण बन रहा है। इस बीच सरकार द्वारा कच्चे पाम तेल (सीपीओ) और सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव देने की खबरें आ रही हैं। प्रस्ताव के मुताबिक सीपीओ पर 150 रुपये और डीगम पर आयात शुल्क में 60 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इससे भी तेल के दामों में तेजी आ रही है। बीते दिनों एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन व कुछ स्वदेशी कंपनियों ने पाम तेल के आयात पर नियंत्रण की मांग सरकार से की थी। दलील दी गई थी कि इससे स्थानीय उद्योगों को संरक्षण मिलेगा। पतंजली जैसी कुछ कंपनियों ने बीते दिनों ही देश में पाम की खेती करने की घोषणा की थी। भारत में बढ़े पैमाने पर पाम का आयात किया जाता है। दूसरी ओर देश में सोयाबीन की आपूर्ति के कठिन होने से प्लांट अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। इससे क्रशिंग कम हो रही है। डीओसी में भी मांग पूरी नहीं हो पा रही। सोया तेल की मांग के अनुरूप स्टाक सुगम नहीं है। आगे भी कीमतें बढ़ने के आसार लग रहे हैं। शनिवार को सोया तेल नीचे में 1500 ऊपर में 1505 रुपये प्रति दस किलो बोला जाने लगा है। सूत्रों के अनुसार भारत मई अंत या जून के मध्य तक 3 लाख टन सोया तेल आयात होने की उम्मीद है। तेल का इंपोर्ट होने पर ही सोया तेल की तेजी थम सकती है। प्राइवेट में हो रहे कामकाज में सोयाबीन 7600-7700 रुपये और प्लांट खरीदी भाव 7700-7950 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
RECENT NEWS
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल को...
रायपुर: Vaibhavi Got 35th Rank in UPSC: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल...
छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री...
रायपुर: Lakhpati Didi Samvad: छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के बल पर नई पहचान बना रही हैं और हमारी सरकार उन्हें...
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल...
रायपुर 6 मार्च 2026: CM Sai wished USPC Aspirants Via VC: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा...
खड़गवां के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन
कोरिया: 07 मार्च 2026:Employment Day and Housing Day Organized: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम के निर्देशानुसार जनपद पंचायत खड़गवां के अंतर्गत...
Dhurandhar 2 Trailer Released: लयारी की गलियों में फिर गूंजेगी गोलियों की गूंज, कराची...
मनोरंजन: Dhurandhar 2 Trailer Released: एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों...














