बिलासपुर
सिम्स के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि समेत अन्य मामलों को लेकर कर्मचारी संगठन और प्रशासन की बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दो और तीन अगस्त को हड़ताल की घोषणा कर दी।
संगठन के कायार्कारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि चर्चा के दौरान संघ द्वारा 2013-14 एवं 2014-15 में नियुक्त कर्मचारियों को वेतन वृद्धि देने की मांग की गई। साथ ही भर्ती में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से संगठन को कोई भी जवाब नहीं दिया गया। संगठन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच नहीं हो रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की चरित्रावली भी बनाई जा रही है। इसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। मामले में प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी नहीं होने पर कर्मचारियों ने दो और तीन अगस्त को हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान संगठन के विकास कुमार यादव, आकाश पटेल, अमसर््साहू, त्रिभुवन देवांगन, रमा शंकर साहू, राजीव यादव मौजूद रहे।