सामाजिक संस्था बढ़ते कदम द्वारा 14 जुलाई को मानव सेवा दिवस के रुप में मनाया गया

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 जुलाई को सामाजिक संस्था बढ़ते कदम द्वारा संस्था के संस्थापक गुरूजी स्व. अनिल गुरुबक्षाणी जी की 9वीं पुण्यतिथि को मानव सेवा दिवस के रूप में सेवा कार्य कर मनाया गया,संस्था के अध्यक्ष धनेश मटलानी, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी एवम मिडिया प्रभारी राजू झामनानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम बढ़ते कदम कार्यालय देवेन्द्र नगर में सुबह 10 बजे गुरुजी स्व.अनिल गुरुबक्षाणी जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि व श्रधांजली अर्पित कर की गई,सुबह 11 बजे गुरुजी चौक पर वृक्षारोपण किया गया एवं नि:शुल्क पौधे एवं खाद वितरण किये गए,दोपहर 12 बजे से गुरुजी चौक पर भंडारा प्रसादी वितरण किया गया एवं संध्या 6 बजे गुरुजी चौक पर संस्था के सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिको द्वारा गुरुजी स्व.अनिल गुरूबक्षाणी जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी गयी.
इस अवसर पर राजधानी के रायपुर के विधायक कुलदीप जूनेजा, महापौर एजाज ढेबर,शंकर नगर पंचायत के मुखी अशोक माखीजा ,साई जलकुमार मसंद CAअमित चिमनानी, अमर गिडवानी, अनूप मसंद ,अध्यक्ष धनेश मटलानी,संयोजक इन्द्र कुमार डोडवानी,राजू मंगतानी,राजू भाई तारवानी,अमर लखवानी,सुनील अमरानी बंटी जुमनानी,भरत रामानी, शंकरलाल दानवानी,सुनील छतवानी, सुनिल नारवानी, नँदलाल मुलवानी सुनील रामवानी,जस्सू राहुजा ,कमल लखानी एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित.