नई दिल्ली
श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी लिमिटेड ओवरों की डोमेस्टिक सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका को दो सितंबर से श्रीलंका दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के सभी राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज के लिए अनुभवी क्रिकेटर दिनेश चंडीमल की टीम में वापसी हुई है। सीरीज की शुरुआत दो सितंबर से होगी। 22 सदस्यीय टीम में जहां, चंडीमल के अलावा कुसल परेरा और बिनुरा फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है। परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। पूर्व कप्तान चंडीमल ने अपना पिछला लिमिटेड ओवर मैच 14 मार्च 2021 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने 149 वनडे और 57 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। चंडीमल के अलावा तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया गया है। टीम में नए चेहरे में शामिल खिलाड़ियों में महेश थीक्षाना, लाहिरू मधुशनाका और पुलिना थरंगा शामिल हैं। साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए दासुन शनाका को श्रीलंका की टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका की टीम इस समय बायो बबल में है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए 22 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम :
दासुन शनाका (कप्तान), धनंजया डी सिल्वा, कुसल परेरा, दिनेश चंडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, कामिन्दु मेंडिस, मिनोड भानुका, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, नुवान प्रदीप, बिनीरु फर्नांडो, दुष्मंता चमीरा, अखिला धनंजय, प्रवीण जयविक्रमा, लाहिरु कुमारा, लाहिरु मदुशंका, पुलिना थरंगा, महेश थीक्षाना।















