सांसद सोनी ने की दीनदयाल खाद्यान सहायता योजना की शुरूआत

रायपुर
सांसद सुनील सोनी ने भाजपा माना मंडल की ओर से आयोजित दीनदयाल खाद्यान सहायता योजना की गुरुवार  को शुरूआत की। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और मंदिर में भिक्षा मांगने वाले को चिन्हित कर वितरित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक और जिलाध्यक्षचंद सुंदरानी, पूर्व ग्रामीण विधायक नंदकुमार साहू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय मंत्री बिंदु महेश्वरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, पार्षद सीमा साहू, माना मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, छाया पार्षद विलास सुतार, डॉ.विवेकवास्तव, प्रेम टंडन, संतोष साहू, राहुल राव उपस्थित रहे, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी उपस्थित थे। राठी ने बताया कि यह सहायता मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में पूरे लॉकडाउन तक चालू रहेगी और आज के खाद्यान की व्यवस्था पूर्व पार्षद बिंदु माहेश्वरी की ओर से की गई।