मुंबई
सलमान खान बीते दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस गए हैं। सलमान के जाते वक्त एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में CISF इंस्पेक्टर ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका था। रिपोर्ट्स हैं कि उस इंस्पेक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि एक मीडिया ऑर्गनाइजेशन से बात करने पर उनका फोन जब्त कर लिया गया है। साथ ही मीडिया से बात न करने की भी हिदायत मिली है।
वीडियो वायरल होने के बाद अफसर के थे चर्चे
'टाइगर 3' मुंबई में शूट करने के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ गुरुवार रात रूस के लिए निकले थे। सलमान के साथ उनके भतीजे निर्वान भी थे। सलमान एयरपोर्ट पर जैसे ही गाड़ी से उतरे उन्हें पपराजी ने घेर लिया था। सलमान खान एंट्री करने लगे तभी उनको CISF इंस्पेक्टर ने रोक लिया था। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के काफी चर्चे थे। कुछ लोग उन्हें हीरो जैसा हैंडसम बता रहे थे तो कुछ ड्यूटी निभाने के लिए तारीफ कर रहे थे।














